Voice Of News 24
15 Aug 2024 23:05 PM
आनंदनगर (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के आनंदनगर में बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों द्वारा ध्वजारोहण कर इस पर्व के संबंध में विचार व्यक्त किया गया। आनंदनगर में मनाएं गए 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के आनंद में किसान आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय ,अखिलेश कोचिंग सेंटर ,एकल विद्यालय में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी । उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व का दिन है। इस दिन भारत माता के महान सपूतों ने देश को अंग्रेजों के शासन से मुक्त करवाया था।
पूर्व विधायक ने फरेन्दा क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सरहदों पर अपनी शहादत देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने शहीदों कें चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किए। उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए हर्षोल्लास का दिन है। आज हर गली, हर मोहल्ले में तिरंगा लहरा रहा है, जो इस देश की सम्मान एवं प्रतिष्ठा का मिशाल है।
इस दौरान इंद्रजीत चौधरी ,विद्यालय कें प्रधानाचार्या कमल यादव समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।























