Voice Of News 24
15 Aug 2024 18:45 PM
महराजगंज
जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निकाली गई बाइकों की रैली कलेक्ट्रेट परिसर से किन-किन क्षेत्रों में पहुंची? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद के समस्त उच्चाधिकारी जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, कमाण्डेट 22 वी वाहिनी एसएसबी, कमाण्डेट होमगार्ड एव अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा मोटर साइकिल तिरंगा रैली मे प्रतिभाग किया गया। इस रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी कार्यालय से किया गया। इस दौरान सभी बाइकों पर झंडे लगाकर इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने का प्रयास जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के साथ अन्य तमाम अधिकारियों द्वारा किया गया। और यह रैली जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के अगुवाई मे फरेन्दा रोड से नगर चौराहा, मऊपाकड़ चौराहा, व पुलिस लाइन होते हुए वापस जिला अधिकारी कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ।























