Voice Of News 24

15 Aug 2024 18:35 PM
महराजगंज
महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण के समय कौन-सा से मुख्य लोग रहें मौजूद, तथा क्या कुछ रहीं तैयारियां? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

78वां स्वतंत्रता दिवस आज गुरुवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। जहां ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी के द्वारा अधिकारीयों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई और राष्ट्रगान गाया गया। जिससे पूरा कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्त के रंग में रंग उठा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सदर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रता दिवस के विषय में लोगों ने अपने विचार भी रखे और देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प व्यक्त किया।@CMOfficeUP @uptourismgov @upculturedept pic.twitter.com/1vciSqfyLu— DM Maharajganj (@DmMaharajganj) August 15, 2024












