Voice Of News 24
18 Aug 2024 18:23 PM
सिद्धार्थनगर
आजादी के इस महापर्व पर स्वतंत्रता दिवस को सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक द्वारा कुछ खास तैयारियो के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाने के साथ-साथ और क्या कुछ रहीं तैयारियां? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर के पुलिस लाइन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी प्राची सिंह ने ध्वजारोहण किया और पुलिस बल को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सिद्धार्थनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस सम्मान समारोह एसपी ने पुलिस लाइन में किया। इस अवसर पर एसपी प्राची सिंह ने पुलिस लाइन में स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया गया। इसके साथ ही, एएसपी सिद्धार्थ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया, जबकि समस्त क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों और थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। एसपी द्वारा संकल्प पत्र पढ़कर सभी पुलिसकर्मियों को भारत देश को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और आपसी भाईचारे, बन्धुता, दृढ़संकल्प के साथ सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने की शपथ दिलाई गई।























