Voice Of News 24
11 Aug 2024 22:27 PM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल अंतर्गत क्षेत्र में श्रावण मास में क्षेत्रवासियों को भगवान शिव के गले में विराजमान होने वाला विशालकाय सांप ने दिया दर्शन। भले हीं सहम उठे लोग। लेकिन मौके पर वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज रविवार को महाराजगंज जिले के निचलौल नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 के घोडहवा के निवासी औरंगज़ेब के घर में टीनसेड के मकान में एक विशालकाय अजगर निकलने से स्थानीय लोग सहम गए। इसकी जानकारी जब निचलौल वन विभाग को हुई तो वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित आजाद कर दिया।
महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला पति का शव तों पत्नी ने परिजनों पर लगाया गंभीर आरोपhttps://t.co/XAJpaSEaG2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2024
ऐसे में बारिश का मौसम है तो सांपों का निकला लाजमी है, इस लिए ऐसे दौर में हमें बड़े ही सावधानी से अपने घरों में रहना चाहिए। तथा उचित साफ-सफाई भी करना चाहिए जिससे सांपों को रहने के लिए घर में आसीयना न मिल सके।

















