महराजगंज : डीएम द्वारा महराजगंज-निचलौल राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एस के संदर्भ में तमाम अधिकारियों के साथ की गई बैठक

Voice Of News 24 

09 Aug 2024 00:30 AM

महराजगंज :

जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा महराजगंज–निचलौल राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एस के संदर्भ में एनएचएआई के पदाधिकारियों और व्यापार मंडल के साथ बैठक की गई। इस दौरान कौन-कौन से मुद्दे पर हुई चर्चा? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


आज गुरूवार को हुए बैठक में महराजगंज-निचलौल मार्ग पर पड़ने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं और सड़क चौड़ीकरण से उत्पन्न होने वाली आशंकाओं से अवगत कराया गया। व्यापार मंडल ने बताया कि सरकारी भूमि पर स्थित 148 व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निजी भूमि पर स्थित 91 व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित लगभग 250 व्यापारियों द्वारा प्रस्तावित राजमार्ग के कारण क्षति होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल की सभी समस्याओं को सुना और एनएचएआई

 

पदाधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए और यथासंभव उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए सड़क चौड़ीकरण का प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आपकी आशंकाओं का संज्ञान लिया गया है और जिला प्रशासन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिलकर पूरा प्रयास करेगा कि उक्त मार्ग पर पड़ने वाले व्यापारिक अधिष्ठानों को न्यूनतम नुकसान हो और किसी व्यापारी को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, तहसीलदार सदर अमित सिंह सहित एनएचएआई के पदाधिकारी और व्यापार मंडल के अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थित रही।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.