Voice Of News 24
07 Aug 2024 00:27 PM
ठूठीबारी (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र ठूठीबारी में मनबढ़ो ने व्यक्ति को इतनी गहरी आघात पहुंचाया कि उस व्यक्ति का शरीर ख़ून से लथपथ हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के थाना ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा ठूठीबारी में कुछ मनबढ़ो ने घर में घुसकर धारदार हथियार से एक व्यक्ति पर हमला करके लहूलुहान कर दिया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि वह देर शाम घर में बैठकर चाय पी रहा था कि अचानक कुछ मनबढ़ो ने सरिया तथा धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस संबंध में थाना कोतवाली ठूठीबारी प्रभारी श्री योगेंद्र कुमार ने बताया कि व्यक्ति के तरफ से तहरीर मिली है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।













