Voice Of News 24
07 Aug 2024 00:12 PM
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा बैरवा बनकटवा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जिलाधिकारी को ग्राम प्रधान के खिलाफ सौंपा ज्ञापन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड लक्ष्मीपुर के ग्राम सभा बैरवा बनकटवा ग्राम पंचायत में विभिन्न समस्याओं को लेकर और ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है, और जांच कराने की गुहार लगाई है।
मंगलवार को ग्राम बैरवा बनकटवा बनकटवा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से ग्रामवासियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी अपात्र व्यक्तियों को मकान दिया गया है जिससे पात्र व्यक्ति वंचित रह गए हैं नाली व इंटरलॉकिंग तथा सीसी सड़क में काफी अनियमितता किया गया है इन्हीं सब कई भ्रष्टाचार को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप पर ग्रामीणों ने कार्यवाही करने की मांग की है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार लक्ष्मीपुर ब्लाक इलाके के बैरवा बनकटवा गांव में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कर पिछले 5 वर्षों में कराए गए प्रधान द्वारा विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है।

शिकायत कर्ता ग्रामीणों का कहना है की गांव में भ्रष्टाचार जमकर हुआ है। कोई भी काम मानक के अनुरूप नहीं हुआ है। चाहे खड़ंजा हो या नाली, शौचालय हो या आवास सब में धांधली और कमीशनखोरी हुई है ऐसे में कई बार ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। जिसको लेकर पिछले 5 साल में कराए गए कार्यों की और इस बार भी जो काम हुए हैं। उनकी जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
शिकायत कर्ता ग्रामीणों का कहना है जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।













