बलरामपुर : कृषि विभाग के अधिकारियों ने भारी मात्रा में पकड़ा उर्वरक का खेप

Voice Of News 24 

06 Aug 2024 23:47PM

पचपेड़वा (बलरामपुर) :

जनपद बलरामपुर के थाना पचपेड़वा क्षेत्र अंतर्गत कृषि विभाग के अधिकारियों ने दुकानदार द्वारा ले जा रहे उर्वरक की भारी मात्रा में खेप बरामद कर उसके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कराया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद के थाना पचपेड़वा अंतर्गत क्षेत्र के त्रिलोकपुर में कृषि विभाग के अधिकारियों ने 15 बोरी यूरिया 10 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट पकड़ा है। उर्वरक संबंधी कोई कागजात न दिखाने पर दुकानदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में पंजीकृत कराया गया है। जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि डीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारी थाना पचपेड़वा क्षेत्र के त्रिलोकपुर छापेमारी करने पहुंचे। उन्होंने त्रिलोकपुर के असलम पुत्र मुस्ताक अहमद के मकान में 15 बोरी यूरिया 10 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट पकड़ा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने खरीद रसीद मांगी लेकिन मोहम्मद असलम कोई कागजात नहीं पेश कर सके। सरकारी खाद्य सामग्री दुकानदार चौरसिया ट्रेडर्स के दुकानदार मांगते चौरसिया ने बताया कि चौरसिया खाद भंडार के नाम से उर्वरक का कार्य जनपद सिद्धार्थनगर में किया जाता है जहां से उर्वरक लाया जाता है लेकिन वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। सूचना अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए उर्वरक की दुकान से नेपाल राष्ट्र की दूरी 700 मीटर है एवं मकान मालिक का नेपाल राष्ट्र के कृष्ण नगर बस स्टॉप पर घड़ी बनाने की दुकान है। उन्होंने बताया कि मांगते चौरसिया पुत्र ढोढे निवासी खुरखुरिया के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम मैं अभियोग पंजीकृत किया गया है। और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Balrampur News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.