Voice Of News 24
06 Aug 2024 23:14 PM
बृजमनगंज (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना अंतर्गत क्षेत्र में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में राप्ती नदी में छलांग लगा दिया। बाद में खबर जब आग की तरह फैल गई तो लोग भौंचक्के रह गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज को लगी किसकी नजर की कड़ी के क्रम में आज मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना हुआ शामिल, जिसे सुनने के बाद आपका दिल पिघल जायेगा।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धानी बाजार निवासी श्यामसुंदर (19) पुत्र रामविलास प्रसाद राप्ती नदी पर गया हुआ था। और किन्हीं कारणों वस मंगलवार की देर शाम वहीं अपने चप्पल उतारकर नदी में छलांग लगा दिया। और वहां उपस्थित कुछ युवकों ने उसे जैसे ही छलांग लगाते देखा तो उन युवकों ने भी श्यामसुंदर को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दिए। लेकिन दुःख की बात यह है कि नदी की प्रवाह तेज़ होने के कारण युवक नदी में डूबकर आंखों से ओझल हो गया। और युवक उसे बचाने में असफल रह गए। बाद में जैसे ही इस घटनाक्रम की सूचना लोगों को मिली तो वहां जनसैलाब उमड़ पड़ा।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को लोगों ने बताया कि युवक के नदी में छलांग लगाने के बाद महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को संज्ञान में लेकर तलाश में जुट गई तथा कुछ देर बाद बाढ़ राहत की टीम (पीएसी) भी वहां पहुंच गई और खबर प्रकाशित करने तक उपरोक्त टीमों द्वारा युवक की तलाश जारी है।























