Voice Of News 24
06 Aug 2024 22:48PM
सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर में भ्रष्टाचार किस कदर चरम सीमा पर चल रहा है, उसको बयां करें तो शायद शब्द ही कम पड़ जाए। क्या है? पूरा मामला, जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के भारत भारी नगर पंचायत में बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची। दरअसल हुआ कुछ यूं कि स्थानीय नगर पंचायत भारत भारी में हाई मास लाइट लगवाया गया था जिस पर भ्रष्टाचारो ने अपने भ्रष्टाचारी का छाप छोड़ दिया था, जिससे वह मास लाइट बारिश के कारण जमीन पर गिरकर भ्रष्टाचारो के पैर पकड़ लिया है।
अब सवाल यह उठता है कि जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जिसका निरीक्षण न किया गया हो और संबंधित को निर्देशीत न किया गया हो। लेकिन उनके निरीक्षण के ताबूत तले ही इतना बड़ा भ्रष्टाचार होना, जिलाधिकारी के निरीक्षण पर सवाल खड़ा कर दी है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि जिलाधिकारी के निरीक्षण तले जो भ्रष्टाचार किया गया है,उन भ्रष्टाचारियों पर किस तरह की कार्रवाई की जायेगी? क्या उनको दंडित किया जाएगा या निर्देशीत कर छोड़ दिया जाएगा























