महराजगंज : चारपहिया वाहन एवं बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, दो लोग हुए क्षतिग्रस्त

Voice Of News  24

05 Aug 2024 23:26PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में बोलेरो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर में दो लोग हुए घायल, एक की हालत नाज़ुक, जिला अस्पताल किया गया रेफर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज सोमवार को जनपद महाराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मार्ग पर ग्राम सभा अमहवा के पास बोलेरो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलो को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी लाया गया यहां पर रामलाल (47) पुत्र बुच्चन साहनी ग्राम सभा रेहरा (नेपाल) को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे घायल शिव नारायण साहनी (23) पुत्र रामशरण साहनी नेपाल को प्राथमिक उपचार के बाद घर के लिए भेज दिया गया है।

Maharajganj News