आनंद नगर : पौधरोपण से होगी हरियाली, छाएगी खुशहाली

Voice of News 24

05 Aug 2024 22:29 PM

आनंद नगर (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के आनंद नगर में पर्यावरण को तरो-ताजा बनाए रखने हेतु एक मनोरम दृश्य आया सामने। पौधों को लगातार वातावरण को शुद्ध करने का प्रयास करते दिखे तमाम लोग। पौधों को लगाने के बाद वहां उपस्थित लोगों ने क्या कुछ अपील किया? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सोमवार को एकल विद्यालय संच झुनुवा कें एक विद्यालय परिसर में 11 पौधे रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने और पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम कें मुख्यातिथि रहे पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं जिससे पर्यावरण शुद्ध रहता है।
अपनी संस्कृति और धर्म के संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति के सुरक्षित रखने के लिए पौधा रोपण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का थीम हमारी भूमि हमारा भविष्य है। जल पेड़ पौधों के बिना धरती पर जीवन कल्पना नहीं की जा सकती है।
इसी कड़ी में शिवम जायसवाल ने कहा की पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तो हमारी सुरक्षा भी खतरे में आ जाएगी। हवा, पानी, खाद्य पदार्थ आदि सभी पर्यावरण कें अंग हैं। इसके कारण पर्यावरण संरक्षण का महत्व बढ़ जाता है पर्यावरण के इसी महत्व को जन-जन तक पहुंचाने, पर्यावरण सरंक्षण के लिए जरूरी कदम उठाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए ही इस तरह कें कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और युवा नेता सोनू कन्नौजिया ने कहा कि पौधा लगाने से ज्यादा उसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

इस मौके पर अभियान प्रमुख अंचल परीक्षण प्रमुख, योगेन्द्र गुप्ता ,राधेश्याम ,उपेंद्र यादव ,दुर्गेश चौधरी ,मेराज ,करुणेश उपाध्याय अवधेश राजभर, अरविंद राजभर, नरेश राजभर, विकास यादव, उमेश पासवान, परविंद विश्वकर्मा,चंद्रभान चौहान, अभिषेक पासवान,आचार्या दीदी चंदा वर्मा ,शीला सहित विद्यालय एवं ग्राम के सभी बच्चे मौजूद रहे।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.