महराजगंज : सोनिया नाले में नहाने गए बच्चों की टोली में से एक मासूम की मौत

Voice Of News 24 

04 Aug 2024 23:07 PM

बरगदवां (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के बरगदवां थाना क्षेत्र में मासूम बच्चे की मौत के बाद मातम में डूबा परिवार। कलेजे के टुकड़े को बिछड़ते ही परिजनों में मचीं चीख-पुकार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनिया नाला में रविवार को नहाने गए चार बच्चों की टोली में से एक मासूम की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। इस घटनाक्रम से जहां परिवार में मातम फैल गया, वहीं घटनास्थल पर भारी तादाद में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे के शव को पानी से बाहर निकला।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार बालक नीरज (12 ) पुत्र राकेश निवासी ग्राम बेलहिया टोला बड़हरा अपने करीब तीन-चार साथियों के साथ सोनिया नाला में नहाने के लिए गया था। नाले में पानी का बहाव तेज था, और साथ ही अधिक गहरा होने के कारण नाले में बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे के अन्य साथी किसी तरह से जान बचाकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पानी में डूबने की सूचना मिलने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
इस संबंध में बरगदवा एसओ अमित सिंह ने बताया कि बालक के डूबने की सूचना मिली है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचीं और बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तथा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.