बलरामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सुना पीड़ितों का फरियाद

Voice Of News 24 

03 Jul 2024 23:02 PM

बलरामपुर 

जनपद बलरामपुर के जिलाधिकारी द्वारा आज शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के हुए आयोजन में फरियादियों का सुना गया फरियाद। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शनिवार को सदर तहसील में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। डीएम ने शेष बचे मामले को गुण व दोष के आधार पर निस्तारण करने की बात कही।

 

थाना गौरा चौराहा के वहीदुल हसन, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जीतराम सहित काफी संख्या में पीड़ितों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अपने दर्द को बयां किया। वहीं डीएम ने मामले को सुनकर राजस्व पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर निस्तारण की बात कही। और दिशा-निर्देश भी दिया।

Balrampur News