बलरामपुर : कशोर की मदरसे में चाकू से गोदकर हत्या की जताई जा रही आशंका, लेकिन शव पड़े स्थान पर एक बूंद भी नहीं दिखा खून

Voice Of News 24 

03 Aug 2024 22:15 PM

तुलसीपुर (बलरामपुर)

जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्रांतर्गत किशोर की मदरसे में चाकू से गोदकर हत्या की आशंका जताई गई। लेकिन वहां कोई खून-खराबा जैसे साक्ष नहीं मिले। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नईमिया अरबी कॉलेज में हत्यारों ने एक बच्चे की हत्या कर दी। अनुदानित मदरसे में 12 वर्षीय अबोध बालक को अपराधियों ने इस बार अपना शिकार बनाया है। अनुदानित मदरसे के हॉस्टल में 12 वर्षीय अयान रहकर पढाई करता था।जो कक्षा 2 में पढता था।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की रात में अपराधी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। अयान की चाकू से गोद-गोद कर हत्या की गयी है लेकिन शव पडे स्थान पर खून की एक बूंद भी नही मिली है। इससे लगता है कि अयान की हत्या कर शव को कमरे में रखा गया है। हत्या की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।परिजनों ने प्रशासन से जल्द दोषी को सजा देने की मांग की है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, है। तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। और पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

Balrampur  News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.