Voice Of News 24
03 Aug 2024 19:17 PM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक हुए घायल। स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत निचलौल-सिसवा मार्ग पर स्थित बुढाडीह गांव के पास आज शनिवार को दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने से टक्कर हो जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सीएचसी निचलौल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस की दौर जारीhttps://t.co/iDF5EuPCFW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2024
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार घायल व्यक्ति सिद्धू (35) निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा सेमरहना तथा दूसरा युवक बलिराम (29) निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा बनजरिया निवासी बताया जा रहा है।























