दो बाईकों की टक्कर में एक मासूम घायल जिला अस्पताल किया गया रेफर

Voice Of News 24 

03 Jul 2024 18:48  PM

निचलौल (महराजगंज)

महराजगंज जिले में सड़क दुघर्टनाओं पर कब लगेगा अंकुश? लगातार सड़क दुघर्टनाओ की खबर से जनपद वासियों का हृदय पिघलता चला जा रहा है। आज शनिवार को भी दो बाइकों के आमने-सामने से हुई टक्कर, जिसमें एक मासूम की हालत हुई गंभीर। जिला अस्पताल किया गया रेफर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद महाराजगंज जिले के निचलौल-महाराजगंज मार्ग पर ग्राम बाली के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गई जिसमें एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने देखा डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रामनगर थाना ठूठीबारी निवासी सुनील गौड़ अपनी 6 वर्षीय पुत्री संतोषी को लेकर कही जा रहे थे कि अभी वह निचलौल महाराजगंज मार्ग पर ग्राम बाली के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे सड़क पर गिरकर 6 वर्षीय संतोषी घायल हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.