Voice Of News 24
02 Aug 2024 22:49 PM
मिठौरा (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के सिंदुरिया क्षेत्र अंतर्गत मिठौरा ब्लाक में मुख्य विकास अधिकारी ने किस मुद्दे पर किया निरीक्षण? संबंधित को दिए गए निर्देशों की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शुक्रवार को जनपद महराजगंज के सिंदुरियां मिठौरा ब्लाक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन ने निरीक्षण किया। साथ ही ब्लाक के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के साथ सामूहिक बैठक की। बैठक में समस्त सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में जनता दर्शन हेतु सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ग्राम पंचायत में उपस्थित रहे जिससे किसी भी ग्रामीणों का जो काम हो वह गांव स्तर से निपटना चाहिए।

जिससे ग्रामीण ब्लाक का चक्कर लगाने से बच जाएंगे। उन्होंने जिस गांव में गोशाला है उसे सुनियोजित ढंग से संचालन, गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य, सार्वजनिक शौचालय का निर्धारित समय के अनुसार संचालन, मुख्य मार्ग का साइनेज तथा विकास खण्ड में दो माडल गांव बनना
सिद्धार्थनगर : अवैध खनन मामले में व्यक्ति की मौत के बाद नहीं मिला इंसाफ, क्षेत्रीय विधायक ने उठाया आवाजhttps://t.co/1eFcprGNGQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 2, 2024
जिसमें समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन कराने इत्यादि के बारे में निर्देशित किया। बैठक के बाद सीडीओ के नेतृत्व में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर में लगाया गया।
मौके पर तमाम खण्ड विकास अधिकारी गण मौजूद रहे।























