महराजगंज : रसोई घर का फटा सिलेंडर, लगीं भीषण आग, एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे

Voice Of News 24 

31 Jul 2024 17:41 PM

घुघली (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के घुघली थाना अंतर्गत ग्राम सभा पकड़ी बिशनपुर में गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा। गैस सिलेंडर फटने से घर में लग गई भीषण आग, सामानों के साथ-साथ घर के चार सदस्यों के झुलसने से स्थिति गंभीर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज बुधवार को जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी विशुनपुर के टोला बेलहिया में बुधवार सुबह भोजन बनाते समय अचानक आग पकड़ने से सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते आग लपटें तेजी से फैलने लगी। और आग ने उग्र रूप ले लिया। जिससे बदामी और उनकी दो बेटियां अन्नु, तन्नू तथा एक बेटा बिट्टू झुलस गए।

बाद में ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उन्हें घर से बाहर निकाला गया। चारों को पड़ोसियों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। तथा छत भी फट गया है। परिजनों ने आग को चद्दर से बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पूरा चुल्हे और सिलेंडर में पकड़ लिया।

 

उनके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। किसी तरह चारों को घर से बाहर निकाला गया।इस घटनाक्रम के कारण परिजन सदमे में पहुंच गए हैं।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.