बलरामपुर : पुरानी रंजिश को लेकर छिड़ी बहस, जमकर हुई हाथापाई मामले ने हत्या की तरफ लिया करवट, अभियुक्त गिरफ्तार

Voice Of News 24 

31 Jul 2024 00:09 AM

गैसड़ी (बलरामपुर) 

जनपद बलरामपुर के गैसड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर छिड़े विवाद में एक व्यक्ति के सर पर लगीं गहरी चोटे, मौके हुईं मौत। पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के सोनपुर चौराहा निकट सोमवार रात पचपेड़वा के औरहवा गांव निवासी 22 वर्षीय सुल्तान की एक व्यक्ति ने शाकर की राड से सर पर वार करके हत्या कर दी। सुल्तान पर ताबड़तोड़ वार करके व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रात में ही व्यक्ति को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुल्तान व एक अन्य युवक संग्रामपुर चौराहे के पास खड़े थे। अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया इस पर युवक ने बाइक के राड से सुल्तान के सिर पर वार कर दिया। जिससे मौके पर सुल्तान की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाई लेकिन एम्बुलेंस व्यक्ति को मृत्यु देखकर वापस लौट गई। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस आ गई तथा अभियुक्त की तलाश करने लगी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर नामजद अभियोग पंजीकृत करके तत्काल साहिद पुत्र सिकन्दर निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना को0 गैसडी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर आवेश में आकर सलीम खान उर्फ सुल्तान के सिर पर लोहे की राड से वार कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
अभियुक्त के पास से आलाकतल एक अदद लोहे का राड बरामद किया गया है।

Balrampur News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.