Voice Of News 24
30 Jul 2024 22:16 PM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल-सिसवा मार्ग पर हुआ जबरदस्त सड़क हादसा। दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति हुआ बुरी तरह से घायल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज क्षेत्र में बड़े स्तरों पर सड़क हादसे की खबर आ रही सामने। कुछ दिल दहला देने वाली घटनाएं तो कुछ मातम में डूबे रहने वाली घटित हो रही घटनाएं। कुछ इसी प्रकार से आज मंगलवार को निचलौल-सिसवा मार्ग पर ग्राम जहदा के पास दो बाइकों के आमने-सामने से टकराने के कारण एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मौके पर रहे लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया जहां पर उसकी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार संदीप चौधरी पुत्र बौद्ध ग्राम सोहट थाना कोठीभार निचलौल से अपने घर बाइक से जा रहे थे अभी वह जहदा गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से एक बाइक ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदलhttps://t.co/MrulGo6PXX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2024
जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए जिन्हें लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी बिगड़ती हालत को देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।













