Voice Of News 24

30 Jul 2024 20:56 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत करंट की शिकार बनीं महिला। हालत हुई गंभीर। परिजनों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में इलाज के लिए कराया गया भर्ती। जहां घायल महिला का चल रहा इलाज पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

खबर महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के कटका गांव से है जहां घर में सो रही एक महिला करंट लगने से हुई गंभीर रूप से घायल जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कटका निवासी सरोज (28) पत्नी मोती सिंह अपने कमरे में सोने गई थी जहां पहले से रखा टेबल फैन छूने से करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसे एंबुलेंस के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।












