Voice of News 24

30 Jul 2024 14:58 PM
फरेंदा
महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के गणेशपुर ढाला रेलवे ट्रैक के बगल में आज सुबह मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के गणेशपुर ढाला रेलवे ट्रैक के बगल में आज सुबह मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । बताते चले की आज सुबह घर से काम के लिए निकले लोगों ने एक शव को ट्रेक के पास देखा तो लोग दंग रह गये बिना देर किये लोगों इस की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच मे जुट गई ।
मृतक की पहचान 33 वर्षीय कमलेश पुत्र हरिप्रसाद साहनी निवासी गणेशपुर बार्ड नम्बर 4 के रूप मे हुई। जानकारी के अनुसार कमलेश घर से मजदूरी करने के लिए बढ़नी जा रहा था। ट्रेन से गिरने से कमलेश की मृत्यु हो गई ।पुलिस ने युवक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।












