भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचने को तैयार

Voice Of News 24 

30 Jul 2024 12:42 PM

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बन गईं। उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता। भारत की स्टार शूटर मनु भाकर की नजर एक और पदक पर है. मनु अगर आज सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को एक और कांस्य पदक दिलाती हैं तो वह बड़ा इतिहास रच सकती हैं। अगर मनु एक और कांस्य पदक जीतती हैं, तो वह एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन जाएंगी।

 

एकमात्र भारतीय एथलीट जिन्होंने पहले ऐसा किया है, वह नॉर्मन प्रिचर्ड हैं जिन्होंने 1900 के खेलों के दौरान एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे। तब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। प्रिचार्ड के बाद कोई भी भारतीय एथलीट एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने में कामयाब नहीं हुआ है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.