मोटरसाइकिल और साइकिल के बीच आमने-सामने से हुई भीषण टक्कर, एक महिला की हालत हुई गंभीर

Voice Of News 24 

30 Jul 2024 00:09 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महाराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा रायपुर में आज मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने-सामने टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से निचलौल सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सोमवार को ठूठीबारी ग्राम सभा धरमौली निवासी मंजू (55) अपने दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर सिसवा के निकट भूतियाही (सबया) जा रही थी। और निचलौल-सिसवा मार्ग पर ग्राम रामपुर में साइकिल के साथ आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिससे महिला की स्थिति गंभीर हो गई। बाद में घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.