जिलाधिकारी पहुंचे उसका बाजार, सीएचसी का किया अचौक निरीक्षण, कुछ कार्य से नाखुश होकर जताए नाराजगी

Voice Of News 24

29 Jul 2024 23:59 PM

उसका बाजार (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के डीएम डॉ. राजागणपति आर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंजीकरण कक्ष, पूछताछ केंद्र, और दवा वितरण कक्ष का भी गहनता से जांच पड़ताल किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिलाधिकारी ने जांच पड़ताल में पाया कि पिछले महीने यहां केवल 7 ऑपरेशन हुए थे। सीएचसी पर तैनात 7 डॉक्टरों में से सभी उपस्थित भी थे। इसी को देखते हुए डीएम ने फार्मासिस्ट का ड्यूटी चार्ट बनाने का निर्देश दिया।

 

सीबीसी मशीन खराब होने पर उसे कंडम करने के आदेश दिए। उन्होंने बैम को निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर सीबीसी मशीन लगवाई जाए, अन्यथा बैम के खिलाफ कार्यवाही शुरू की जाएगी। पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष प्रसव कम होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं को फोन कर अस्पताल में ही डिलीवरी कराने के लिए प्रेरित करें।ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए पिछले 2 वर्षों से कर्मचारी नहीं है।

ब्लड स्टोरेज यूनिट बंद होने पर भी डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। एमओआईसी ने बताया कि ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए पिछले 2 वर्षों से कर्मचारी नहीं हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 4 नर्स तैनात हैं, जिनमें से 2 रेगुलर और 2 एनएचएम से हैं। डीएम ने टीबी से बचाव के जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे स्वास्थ्य केंद्र खुला रहना चाहिए,
तथा डीएम के द्वारा चीफ फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.