Voice of News 24

29 Jul 2024 23:50 PM
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विकासखण्ड में हुए रोजगार सेवक चुनाव में कुलदीप कुमार चुने गए अध्यक्ष, मनोज सिद्धार्थ उपाध्यक्ष और प्रदीप कुमार चौधरी बने महामंत्री। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सोमवार को डुमरियागंज विकासखंड में ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव हुआ। जिसमें कुलदीप कुमार सोनी अध्यक्ष, मनोज सिद्धार्थ उपाध्यक्ष, महामंत्री प्रदीप कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष जुनैद अहमद, मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहिद को चुना गया।
ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी के दिशा निर्देश पर चुनाव प्रभारी के बनाए गए सदानंद यादव, सह चुनाव प्रभारी अखिलेश मौर्या के दे रेख में डुमरियागंज विकासखंड में तैनात 102 रोजगार सेवक में 96 लोगों में अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें मतदान के तुरंत बाद मतगणना हुई।
महराजगंज:मेले में गई युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2024
सभी रोजगार सेवकों ने पूर्ण रूप से सहमति जताते हुए चुनाव प्रभारी द्वारा दिए गए निर्णय का स्वागत किया और आगे की प्रक्रिया में अपना सहयोग प्रदान किया। अध्यक्ष के रूप में कुलदीप कुमार सोनी, महामंत्री प्रदीप चौधरी हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर मनोज सिद्धार्थ, कोषाध्यक्ष पद के लिए जुनैद अहमद, मीडिया प्रभारी के लिए मोहम्मद शाहिद को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
इस दौरान तमाम रोजगार सेवकों की रही उपस्थित।












