महराजगंज : प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान के सपनों पर फिरता दिखा पानी, जिम्मेदार साधे हुए हैं चुप्पी

Voice Of News 24 

29 Jul 2024 23:06 PM

लक्ष्मीपुर (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के विकासखण्ड लक्ष्मीपुर अंतर्गत पैसिया उर्फ कोनघुसरी में स्वच्छ भारत अभियान की उड़ी धज्जियां ग्रामीण कचरो की ढेर में जीवन यापन करने पर मजबूर, लेकिन जिम्मेदार मौन। किस तरह से प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान के सपनों पर फिरता दिखा पानी? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

केन्द्र व राज्य सरकार स्वच्छता के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से स्वच्छता पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही हैं। लेकिन लक्ष्मीपुर ब्लॉक में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही है। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैसिया कोनघुसरी में नाली में कचरा जमा होने से मच्छर पनप रहे है। वहीं गंदगी से बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान का असर लक्ष्मीपुर ब्लॉक में कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। करोड़ों रुपए स्वच्छता पर खर्चा होने के बाद भी ब्लॉक में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा पड़ा हुआ है। तथा नालियों में कचरा जमा होने से गंदा पानी आम तौर रास्ते में फैल जाता है। कोनघुसरी के नाली की सफाई हुए महीनों गुजर गए जिससे नाली गंदगी से भठा पड़ा हुआ है। गंदे नाले में बदबूदार पानी भरा होने से मच्छर पैदा हो रहे है वहीं बदबू के कारण ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में नाले की नियमित सफाई कराए जाने की स्थानीय लोगों ने की है मांग।

Maharajganj News 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.