Womens Asia Cup 2024 Final:भारत को 8 विकेट से मिली करारी हार,श्रीलंका ने जीता एशिया कप का खिताब रचा इतिहास

Voice of News 24 

29 Jul 2024 09:57 AM

महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराया है। भारत ने आठवीं बार एशिया कप जीतने से चूक गया है. यह इतिहास में केवल दूसरा मौका है जब टीम इंडिया ने महिला एशिया कप के फाइनल में हारी है। भारत ने मैच में पहले खेलते हुए 165 रन बनाए, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने 8 गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर पहली बार एशिया कप जीता है। श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत में कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समाराविक्रमा ने अर्धशतकीय पारियां खेली। दीप्ति शर्मा भारत के लिए विकेट लेने वाली एकमात्र गेंदबाज थीं।

 

श्रीलंका महिला टीम ने महिला एशिया कप 2024 के फाइनल का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। वहीं श्रीलंका ने पहली बार एशिया कप का खिताब जीता है। आपको बता दें मैच में श्रीलंका का पहला विकेट बहुत जल्द ही गिर गया था, जिसमें विश्मी गुनारत्ने 3 गेंद में 1 रन बनाकर रन आउट हो गई। हालांकि, कप्तान चमारी अट्टापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा की जोड़ी ने कमाल की पारी खेली। इस दौरान दोनों के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान चमारी अट्टापट्टू ने 43 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से कुल 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, हर्षिता समरविक्रमा ने 51 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 69 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

2022 के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था, लेकिन अब श्रीलंकाई टीम ने उसी अंतर से भारत को हराकर अपना बदला पूरा कर लिया है.

Maharajgnaj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.