Voice Of News 24
28 Jul 2024 01:21 AM
पनियरा
महराजगंज में 6वीं की छात्रा कॉलेज में करंट से झुलसी ,हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में सनातन धर्म इंटरमीडिएट कालेज में घटना 6वीं कक्षा की एक छात्रा ने महराजगंज में स्कूल की इमारत के बगल से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन को हाथ से पकड़ लिया। जो उसे झुलस गया। जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। बाद में उसे एम्बुलेंस की मदद से पनियरा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया।
पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने सांस रोक देने वाले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरायाhttps://t.co/tWIFHcdoOt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2024
पनियरा थाना क्षेत्र में सनातन धर्म इंटरमीडिएट कालेज में घटना हुई है।विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवृक्ष यादव ने बताया कि सभी विद्यार्थी दोपहर में खेल रहे थे। स्कूल की काजल बिल्डिंग के दूसरे तल पर छात्रा मौजूद थी। स्कूल की इमारत से चार फीट दूर 11 हजार वोल्ट की तार को झुककर पकड़ लिया। जो उसे झुलस गया।













