पेरिस ओलंपिक 2024:भारतीय शूटर मनु भाकर विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में

Voice Of News 24 

28 Jul 2024 00:40 AM

भारतीय शूटर मनु भाकर विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय शूटर मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। वे रविवार 28 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे से इस इवेंट के फाइनल में मेडल के लिए निशाना लगाएंगी।

 

मनु ने क्वालिफिकेशन इवेंट में 600 में से 580 पॉइंट्स हासिल किए और 45 शूटर्स में तीसरे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में दूसरी भारतीय शूटर रिद्म सांगवान फाइनल में नहीं पहुंच पाई। सांगवान 573 पॉइंट्स के साथ 15वें नंबर पर रही। टॉप-8 शूटर ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।

Mharajganj News