सीएमओ ने इटवा सीएचसी का किया निरीक्षण, प्रसव से संबंधित शिकायत की जांच की

Voice Of News 24 

28 Jul 2024 00:01 AM

सिद्धार्थनगर

इटवा में जिलाधिकारी के बाद हरकत में मुख्य चिकित्साधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ. रजत चौरसिया ने शनिवार को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के इटवा में जिलाधिकारी के बाद हरकत में मुख्य चिकित्साधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ. रजत चौरसिया ने शनिवार को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को देखा। इसके साथ दो दिन पहले जिले पर प्रसव से संबंधित की गई शिकायत की भी जांच की। अभिलेख चेक करने के साथ जरूरी निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. रजत चौरसिया ने कहा कि जो भी मरीज आएं, उनको सस्ती एवं सुलभ चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएं। अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने अस्पताल की सुविधाओं के बारे में बताया।

मुख्य चिकित्साधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ. रजत चौरसिया ने की शिकायत की जांच

24 जुलाई को इटवा सीएचसी पर दो मामले प्रसव से संबंधित आए। धंधरा की अनीता पत्नी संतोष कुमार और मेंहदानी विशुनपुर की कोमल पत्नी दुर्गेश इसमें प्रसव कराने आए। स्टाफ नर्स ने शमीमा और नेहा से सभी प्रक्रियाएं पूरी कीं। दोनों महिलाओं को सर्जरी करनी पड़ी। इसलिए इसकी सूचना जिले को दी गई। डाक्टर, एनीथीसिया और अन्य कर्मचारी वहीं से आते हैं। एचआरपी डे था, इसलिए डाक्टर उस्का में चली गई। बाद में उन्होंने बताया कि आपरेशन सुबह होगा।

सीएमओ अस्पताल पर पहुंचे तो अधीक्षक डा. संदीप द्विवेदी ने पूरी जानकारी दी। दोनों स्टाफ नर्स को बुलाकर सीएमओ ने बयान लिए। जिसमें स्पष्ट हुआ कि यहां की कोई कमी नहीं थी। चूंकि जिले से टीम आई नहीं, इसलिए आपेशन नहीं किया गया। इसके बाद सीएमओ ने ओपीडी, लैब की भी जांच, सफाई व्यवस्था को भी देखी, स्वच्छता पर संतुष्टि जताई।

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.