सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी डा.राजा गणपति द्वारा लगातार जनपद का दौरा जारी

Voice Of News 24 

27 Jul 2024 23:46 PM

सिद्धार्थनगर

आज पी. एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय, परसा खुर्द, नगर पंचायत उसका बाजार का जिलाधिकारी डा. राजा गणपति द्वारा औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के उसका बाजार नगर पंचायत स्थित पर्स खुर्द के कम्पोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी डा. राजा गणपति द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में साफ-सफाई ठीक कराने और बच्चों को ड्रेस, जूता-मोजा आदि क्रय करने के लिए अभिभावकों को जागरुक कर क्रय कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी डा. राजा गणपति द्वारा निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। बच्चों के खेल का सामान बैग में पैक कर के रखा हुआ था। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। मिड-डे मील रजिस्टर दिखाया गया। जिलाधिकारी द्वारा मिड-डे मील भोजन को स्वयं खाकर देखा गया। जिसकी गुणवत्ता अच्छी पायी गयी। कम्पोजिट ग्रान्ट का वित्तीय रजिस्टर न दिखाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालय का निरीक्षण कर 15 दिवस में रिपेार्ट उपलब्ध कराये। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक आदि उपस्थित थे।

Siddharthnagar News

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]