Voice Of News 24
26 Jul 2024 18:24 PM
महराजगंज
महराजगंज जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद एक तरफ जहां अस्पताल में सनसनी फ़ैल गई वहीं दूसरी तरफ मृतिका महिला के परिजनों द्वारा शव को सड़क पर रखकर रास्ते को जाम कर दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

यूपी के महराजगंज ज़िले में गुरुवार की देर रात जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया, जिला अस्पताल के सामने एनएच 730 हाइवे पर परिजनों ने शव को रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर घर भेज दिया।
जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में बिजली विभाग के दो संविदाकर्मियों की करंट की चपेट में आने से हालत हुई गंभीर। एक की मौत तो दूसरे का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। दूसरे तरफ पीड़ितो के परिजन पावर हाउस का कर रहे घेराव। को लेकर परिजनों में दिख रहा आक्रोश। pic.twitter.com/oGWC2KRACo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 26, 2024
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक ममता यादव पत्नी विवेक नंद यादव निवासी ग्राम कोहडवल टोला सिसवा डीह का सामान्य प्रसव के लिए निचलौल सीएचसी में परिजनों ने भर्ती कराया था। जहां गुरुवार की दोपहर में एक बच्चा पैदा हुआ था। लड़का पैदा होने के बाद से ही ब्लेंडिंग बंद नही हो रही थी। जिससे डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए निचलौल से जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। मृतका के पिता रामकुवर यादव ने बताया कि डा. अरुण और दो महिला डॉक्टर बेटी ममता का इलाज कर रही थी। लेकिन मरीज के पास किसी भी परिजन को जाने नही दिया जा रहा था। अस्पताल कर्मियों द्वारा बताया जा रहा था कि मरीज ठीक है। और देर रात अचानक से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। अभी वाहन की व्यवस्था कर उसे जिला अस्पताल से निकाला ही जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप हैं कि निचलौल सीएचसी समेत जिला अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही की वजह से महिला की मौत हुई है। और इस मौत के जिम्मेदार निचलौल सीएचसी के चिकित्सक एवं जिला अस्पताल के चिकित्सक है।























