दो संविदाकर्मियों के करंट की चपेट में आने से एक की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम करते हुए पावर हाउस का किया घेराव

Voice Of News 24

26 Jul 2024 18:05 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद क्षेत्र में दो संविदाकर्मियों के करंट की चपेट में आने से एक की मौत के बाद परिजनों ने पावर हाउस का किया घेराव, शव को सड़क पर रखकर सड़क को किया जाम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल आज शुक्रवार को महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में बिजली विभाग के दो संविदाकर्मियों की करंट की चपेट में आने के बाद एक युवक घायल और दूसरे की मौत के पश्चात परिजनों में पीड़ितों के सुरक्षा को लेकर दिखा आक्रोश। शव को सड़क पर रखकर किया जाम। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन से परिजन रोते-बिलखते लगा रहे न्याय की गुहार। परिजनों का कहना है कि जब संविदाकर्मियों को पूरा कार्य जिम्मेदारी के साथ सौंप दिया जाता है, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसी को क्यों नहीं सौंपी जाती? फिलहाल पुलीस अभी परिजनों को समझने-बुझाने में जुटी हुई है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.