Voice Of News 24

26 Jul 2024 00:39 AM
यूपी में इस समय सियासी हलचल तेज है और इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ से यूपी की उस विधायक ने मुलाकात की है.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राजनीति में एक बड़ी हलचल मची हुई है. सिराथू से विधायक और अपना दल (के) की अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली और इसके बाद से यूपी की सियासी हलचल और तेज हो गई है. पल्लवी पटेल ने 24 जुलाई (बुधवार) की शाम को अपने पति के साथ मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की. दोनों के बीच यह मुलाकात लगभग 20-25 मिनट चली. हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, पर मौजूदा राजनीतिक माहौल में इस मुलाकात के अलग मायने निकाले जा रहे हैं.












