Voice Of News 24
25 Jul 2024 23:13 PM
बृजमनगंज (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत दाह संस्कार में गए व्यक्ति का सड़क दुघर्टना में हुआ मौत। दोहरे मौत के मातम में डूबे क्षेत्रवासी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नगर पंचायत बृजमनगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के निवासी जगदेव (53) पुत्र रामप्यारे एक व्यक्ति की दाह संस्कार कराने गए एवं वापस लौटते समय मोटरसाइकिल से अपने घर को आ रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल एक बिजली की पोल में टकरा गई जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। परिजन उन्हें नौगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस संबंध में बृजमनगंज थाना अध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।













