Voice Of News 24
25 Jul 2024 15 :29 PM
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का रास्ता हुआ साफ , पेपर लीक के कारण परीक्षा रद हुई थी, परीक्षा को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा भी था पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तारीखों का ऐलान हो गया है. पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23,24,25 अगस्त एवं 30,31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है.इस परीक्षा का आयोजन पहले 17 और 18 फरवरी को किया गया था, लेकिन पेपर लीक होने कारण एग्जाम को रद्द कर दिया गया था.
पेपर लीक होने कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था और सीएम योगी ने 6 माह के अंदर दोबारा से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था.उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा “आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा उपरोक्त उल्लिखित तिथियों में आयोजित की जायेगी. जन्माष्टमी त्योहार के कारण परीक्षा में अंतराल दिया गया है. उक्त तिथियों को प्रतिदिन 02 पालियों में यह परीक्षा सम्पन्न होगी तथा प्रति पाली में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे.













