Voice Of News 24
25 Jul 2024 00:30 AM
ठूठीबारी (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में एनसीसी के छात्रो एवं अध्यापकों द्वारा किया गया वृक्षारोपण। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज बुधवार को जनपद महराजगंज के ठूठीबारी में स्थित स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज में एनसीसी एएनओ ऋषिकेश चौधरी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चौधरी के नेतृत्व में आज एनसीसी कैडेट्स 102 यूपी बटालियन के द्वारा विद्यालय परिसर व उसके आस – पास रिक्त स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया । इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चौधरी ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जनपद महराजगंज के डीएम को समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्रा द्वारा पत्र देकर केवलापुर खुर्द रोहणी नदी चानकी घाट पुल के पास शव दाह के लिए गृह का निर्माण कराने के लिए किया गया मांग। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 पर देखिए इस संबंध में क्या बोले समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्रा। pic.twitter.com/qqfuliWKzZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 24, 2024
वहीं एनसीसी एएनओ ने बताया की एक वृक्ष हमे ऑक्सीजन देने के साथ-साथ अन्य तरह से मानव जीवन के लिए लाभकारी होते है। अतः हम सभी को कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए और उसका देखभाल भी करना चाहिए। जिससे वह वृक्ष हमारे जीवन के मुख्य आधार जैसे (आक्सीजन) तथा अन्य सुविधाओं के लिए उपयोगी बन सके।













