महराजगंज : रोहिणी नदी के चानकी घाट के निकट दाह-संस्कार गृह के संबंध में जिलाधिकारी को सौंपा गया पत्र

Voice Of News 24 

24 Jul 2024 22:48 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज में डीएम को पत्र देकर केवलापुर खुर्द रोहणी नदी चानकी घाट पुल के पास शव दाह के लिए गृह का निर्माण कराने के लिए की गई मांग। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज के सदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा केवलापुर खुर्द रोहनी नदी चानकी घाट पुल के पास शव दाह (संस्कार) गृह का निर्माण कराने के संबंध में जिलाधिकारी महराजगंज को सौंपा गया पत्र, और इसे बनाने की मांग की गई। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार समाज सेवी उमेश चन्द मिश्र ने बताया कि विगत वर्ष 2023 में एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी महराजगंज को दीया गया था जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा स्वीकृत प्रदान किया गया और दो ट्रॉली ईट और गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया।

संबंधित अधिकारीयों द्वारा शव दाह गृह का निर्माण नही कराया गया समाजसेवी उमेश चन्द मिश्र ने जिलाधिकारी को पुनः पत्र देकर मांग किया है

 

की उक्त मामले को तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेते हुए शव दाह गृह का निर्माण कार्य कराया जाना जनहित में आवश्यक है। इस दौरान उमेश चन्द मिश्र के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Maharajganj News