यूपी में तीन आईएएस अफसरों के तबादले, कानपुर नगर की सीडीओ बनीं दीक्षा जैन

Voice Of News 24 

24 Jul 2024 17:11 PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार बदलाव किया जा रहा है।

सरकार की ओर से जारी किए गए तबादला आदेश में आईएएस सुधीर कुमार को कानपुर का नगर आयुक्त कानपुर बनाया गया है। वहीं, आईएएस दीक्षा जैन का भी ट्रांसफर हो गया है। अभी दीक्षा सीडीओ फिरोजाबाद के पद पर तैनात थीं। उन्हें कानपुर नगर का सीडीओ बनाया गया है। इसके साथ-साथ आईएएस शत्रुघन वैश्य को सीडीओ फ‍िरोजाबाद बनाया गया है। आईएएस शिव प्रसाद को निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम बनाया गया है।

  •  दीक्षा जैन CDO फिरोजाबाद को CDO कानपुर नगर बनाया गया
  • शत्रुघन वैश्य #CDO फ़िरोज़ाबाद बनाये गये
  • शिव प्रसाद #निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम उत्तर प्रदेश बनाये गये

Maharajganj News