Voice Of News 24
24 Jul 2024 00:25 AM
कोल्हुई (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना की पुलिस ने गांजा की बिक्री करते हुए एक युवक को रंगे हाथ किया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरसल आप को बता दे की मंगलवार को महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक युवक कलाम पुत्र स्व. रमजानको झोले में गांजे की बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया । यह युवक कोल्हुई थाने के अलावा गोरखपुर, सिद्धार्थनगर पुलिस को भी अपने आपराधिक कारनामों से चुनौती दे रहा था। कोल्हुई पुलिस ने इसके घर पर कई बार दबिश दे चुकी थी, लेकिन यह फरार होने में कामयाब हो जाता था। मंगलवार को पुलिस की टीम ने रणनीति बनाकर उसके दरवाजे पर गांजा बेचते समय गिरफ्तार कर लिया। और मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।























