शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों का जिम्मेदारो द्वारा कैसे रखा गया ख्याल

Voice Of News 24 

20 Jul 2024 01:06 AM

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में गत दिनों आई बाढ़ से शोहरतगढ़ व इटवा(आंशिक) तहसील क्षेत्र के देवतुल्य जनता-जनार्दन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। था जिसे लेकर क्षेत्र के जिम्मेदार पीड़ितों की मदद के लिए सामने भी आए थे। कौन-कौन से लोग थे जिन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्यायों का हिस्सा बने थे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डा.राजा गणपति आर. जी को पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता की ने आभार व्यक्त किया। उनकी निगरानी में बाढ़ पीड़ितों को पूरी तरह से सहूलियत मिली।

 

चाहे वह मोटरबोट/नाव की सुविधा हो या राहत सामग्री हो अथवा लंच पैकेट हो। सभी समय पर बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराये गये है। जिले के कर्मठी डीएम के साथ-साथ शोहरतगढ़ के एसडीएम चन्द्रभान सिंह जी व इटवा(आंशिक) एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य जी ने भी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया।

शोहरतगढ़ विधायक द्वारा चाहे वो मांगी गई सुविधां हो या बताई गई समस्या उसका तुरंत ही समाधान डीएम व दोनों एसडीएम ने समय से कर दिया। बाढ़ में प्रभावित गांवों में पीड़ितों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच व दवा वितरण करने वाले चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी अपने कार्य को अच्छे से कर रहें हैं। बाढ़ में डूबे गांवों व नुकसान फसलों की सूची बनाने, बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को मौजूद सुविधाएं मुहैया करवाने में सबसे बड़ी जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की होती है। संवाददाता के व्यक्तिगत बात-चीत के दौरान लोगों ने बताया कि यह कहने में तनिक भी संकोच नहीं है कि दोनों तहसीलों के राजस्व निरीक्षक व लेखपालों ने भी बिना किसी भेदभाव के अपने कार्यों को बढ़िया ढंग से किया।

बाढ़ जैसी आपदा में जन हानि रोकने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी की पसंदीदा टीम एनडीआरएफ के सभी जवानों को भी शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी सम्मानित जनता-जनार्दन आभार व्यक्त कर रही है, क्योंकि इन्हीं जवानों के कारण विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में कहीं भी किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली।

Siddharthnagar news

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.