Voice Of News 24
16 Jul 2024 00:08 AM
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने थाना उसका बाजार में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया , तथा सम्बन्धित रजिस्टर का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने थाना उसका बाजार में नव निर्मित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं को काफी ज्यादा राहत मिलेगी. एक शांत और सुरक्षित माहौल में महिलाएं अपनी बात को पुलिस अधिकारियों के सामने रख पायेगी। जिससे तत्काल उनकी शिकायतों का निवारण होगा ताकि वे अपने आपको असहाय या असुरक्षित महसूस न करें।
कार्यक्रम के दौरान अरुणकान्त सिंह क्षेत्राधिकारी सदर, चन्दन कुमार, थानाध्यक्ष उसका बाजार एवं थाना उसका बाजार के अधि0/कर्मचारीगण, ग्राम प्रहरीगण समेत आदि लोग मौजूद रहें ।













