15 जुलाई को शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कर्मचारी जिला अधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन

Voice Of News 24 

15 Jul 2024 00:42 PM

गोरखपुर 

गोरखपुर जनपद में शिक्षको, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशक कर्मचारियों के द्वारा डिजिटल हाजिरी के वापस लेने के संबंध में जिला अधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद गोरखपुर में शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश जनपद इकाई गोरखपुर का गठन प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से किया गया । संयोजक मंडल प्रभाकर मिश्रा,जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, सुनील दूबे , जिलाध्यक्ष अटेवा, बंदना सिंह जिलाध्यक्ष महिला शिक्षक संघ, तारकेश्वर शाही जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, संजीव राय जिलाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, ज्योति राय जिला प्रभारी टीएससीटी,राम नगीना निषाद जिलाध्यक्ष शिक्षामित्र संघ, गदाधर दूबे, जिलाध्यक्ष शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन , त्रिपुरारी दूबे सचिव संयुक्त मोर्चा, विनोद कुमार जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति, रणंजय सिंह जिलाध्यक्ष परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन, अमित मिश्र सहसंयोजक , शिव प्रसाद शर्मा सहसंयोजक , प्रदीप गौड़ सहसंयोजक, संजय राय सिंह सहसंयोजक तथा मीडिया प्रभारी रणधीर शाही, राजकुमार ,उमेश पांडेय को नामित किया गया ।

जिला संयोजक मंडल द्वारा संयुक्त रूप से यह बताया कि 15 जुलाई की दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन इस आशय के साथ दिया जायेगा कि डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था वापस लिया जाए, अन्यथा की स्थिति में उत्तर प्रदेश के समस्त शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी महानिदेशक कार्यालय निशातगंज लखनऊ में 29 जुलाई से अनवरत धरना प्रदर्शन करेंगे । उक्त बैठक में विक्रम सिंह प्रदेश अध्यक्ष परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन, ज्ञानप्रकाश राय, वरुण कुमार दूबे, बालमुकुंद निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति, ज्ञानेश्वर यादव, अविनाश कुमार, सुहेल अहमद, अर्जुन गुप्ता जिला संगठन मंत्री अटेवा , मनोज शर्मा भारतेंदु यादव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, सतेन्द्र गौड़, संतोष, वरुण कुमार दूबे आदि उपस्थित रहे ।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.