महराजगंज:धानी बाजार में मां बेटे की हत्याकांड की खुलासा करने के लिए पुलिस अधिक्षक ने लिया बड़ा फैसला

Voice Of News 24 

14 Jul 2024 19:55 PM

धानी बाजार (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत धानी बाजार में मां एवं बेटे की हत्या के मामले का तत्काल पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधीक्षक दिखे एक्शन में। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल आज रविवार को जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार में सूचना मिली की कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे एवं पत्नी की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया तो तत्काल सूचना पर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम पुलिस कर्मियों के साथ निरीक्षण किया। और इस मामले की तत्काल पर्दाफाश करने के लिए टीम गठित करना शुरू कर दिए।

मिली जानकारी अनुसार हत्याकांड के हत्यारोपी का स्पष्टीकरण करने के लिए तीन-तीन टीमें गठित की गई है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया कि तीन टीमों का गठन किया गया है और हत्यारे का जल्द ही पर्दाफाश कर कार्यवाही की जायेगी।

Maharajganj News 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.