महराजगंज:कलयुगी पिता ने पत्नी और बच्चे का गला रेतकर उतार दिया मौत के घाट, खुद हो गया फरार

Voice Of News 24 

14 Jul 2024 18:39 PM

धानी बाजार (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना अंतर्गत कलयुगी पिता के द्वारा दिल दहला देने वाले घटना को दिए गए अंजाम को जानने के बाद आपके होश उड़ जायेंगे। क्या है? मामले की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद लगातार चर्चाओं का केन्द्र बनता चला जा रहा है। जहां कभी खुदकुशी तो कभी हत्या जैसी वारदात सामने आतीं चली जा रही है। कुछ इसी प्रकार से आज रविवार को बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार में कलयुगी पिता द्वारा अपने ही बेटे एवं पत्नी का धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार मनीष मिश्रा पुत्र साधु उर्फ राजेन्द्र ने अपने बेटे सौर उर्फ़ टुकटुक एवं पत्नी विजयलक्ष्मी (40) को गला रेत मौत की नींद सुलाकर घर से फरार हो गया।
इस घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के साथ अपर पुलिस अधीक्षक तथा सीओ के साथ भारी तादाद में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किए।

 

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना ने वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को बताया कि सूचना पर हमारे एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जो अभी घर पर मौजूद नहीं है। और उन्होंने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Maharajganj News

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]