Voice Of News 24
14 Jul 2024 00:33 PM
नौतनवां (महराजगंज)
महराजगंज के नौतनवां कस्बे में हुआ दर्दनाक घटना, जिसे सुनकर ही लोगों के उड़ गए होश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजली विभाग की लापरवाही से संविदा कर्मचारी की मौत
विभागीय अधिकारियों से अनुमति लेकर पोल पर चढ़ा संविदाकर्मी कर्मचारी बिजली सही कर रहा था, अचानक करेंट की प्रवाह हो गई शुरू
विभाग द्वारा अचानक लाइट जोड़ने एवं करेंट के प्रवाह से पोल पर ही चिपका रहा संविदा कर्मी
आनन फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती, चिकित्सकों ने मृत होने का किया पुष्टिकरण
मौके पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
बिजली विभाग की लापरवाही के वजह से संविदाकर्मी की मौत का जिम्मेदार कौन?
संविदाकर्मी कर्मचारी के अनुमति लेने के बाद भी कैसे सप्लाई को कर दिया गया शुरू?
अब देखने वाली बात है कि मृतक के परिजनों को बिजली विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा किस प्रकार के मदद हेतु सांत्वना दिया जाएगा।

















