सिद्धार्थनगर:आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

Voice Of News 24 

12 Jul 2024 00:06 AM

बांसी (सिद्धार्थनगर) 

जनपद के थाना कोतवाली बांसी अंतर्गत कुदारन गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति रघुराई की मौत हो गई। और कोतवाली पुलिस गांव में पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के बांसी थाना अंतर्गत ग्राम कुदारन निवासी 40 वर्षीय रघुराई पुत्र लक्ष्मण अपने खेत में कुछ आवश्यक कार्य कर रहा था। इसी दौरान गुरुवार की शाम देर शाम लगभग तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रघुराई की मौत होने से गांव में अफ़रा-तफ़री का माहौल पैदा हो गया। किसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी मौके पर प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और उन्होंने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Siddharthnagar news